*रूड़की07मई25शायर अफ़ज़ल मंगलोरी “उत्तराखंड रत्न ” सम्मान से विभूषित।*
*रुड़की, (अनिल):* उत्तराखंड का नाम देश विदेश में रौशन करने वाले अफ़ज़ल मंगलोरी को भारत के बुद्धिजीवियों , शिक्षाविदों और ब्यूरोक्रेट्स की 46 वर्ष पुरानी संस्था आल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स (ए आई सी ओ आई) द्वारा देहरादून के सुभारती यूनिवर्सिटी सभागार में “उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया गया।
संस्था के सचिव एड. अभय निधि शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों में साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, आपसी सद्भाव, पर्यावरण रक्षा, आदि क्षेत्रों में सेवा करने वाले समाज के हर वर्ग के मनीषियों को सम्मानित किया जाता है,जिस श्रंखला में इस वर्ष साहित्य , समाज सेवा और पत्रकारिता में गत 40 वर्षों से अपनी सेवाएं देने वाले,उत्तराखंड उर्दू अकादमी (भाषा संस्थान) के पूर्व उपाध्यक्ष रुड़की निवासी अंतर्राष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी को उनकी सेवाओं के फलस्वरुप ” उत्तराखंड रत्न” से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल हाईकोर्ट लोक अदालत के जज जस्टिस राजेश टण्डन ,सुभारती यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अतुल कृष्णा, हिमालय वैलनेस के निदेशक डॉ एस फारूक, ने मेडल, पगड़ी, शाल तथा सम्मान पत्र देकर यह सम्मान मंगलोरी को प्रदान करते हुए कहा कि मंगलोरी ने देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया तथा अनेक सम्मान प्राप्त किये जो प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। इस अवसर पर सुभारती यूनिवर्सिटी के कुलपतिडॉ हिमांशु एरन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ,डी जी एम इंजी. साजिद अली,आई पी एस आर एस मीणा,एस पी देहरादून मुकेश ठाकुर पत्रकार इंद्राणी पांधी इंजी.शमीम अंसारी आदि अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा मंगलौरी को बधाई दी। मंगलौरी की कविताओं का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी5 मार्च 26*डीएम और पुलिस कमिश्नर की होली: रंगों के टब में मस्ती करते दिखे दोनों अफसर*
वाराणसी 5 मार्च 26*कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ खेली होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी ।*