February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रूडकी हरिद्वार28जून24*मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य न कराये जाने से जनता में आक्रोश।

रूडकी हरिद्वार28जून24*मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य न कराये जाने से जनता में आक्रोश।

रूडकी हरिद्वार28जून24*मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य न कराये जाने से जनता में आक्रोश।

अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828

एंकर , राज्य योजना से लाखों रुपए खर्च कर बनाई जा रही सड़क में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर क्षेत्रवासियों ने सवाल खड़े किए हैं वहीं किसान यूनियन नेताओं ने भी अपना विरोध जताया है विरोध को देखते हुए लोनिवि अधिकारियों ने फिलहाल सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामला पाडली गुर्जर नगर पंचायत के तेलीवाला का है जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था निर्माण मानकों के अनुरूप न होने की बात क्षेत्रवासियों ने कही है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है क्षेत्रवासियों और किसान यूनियन से जुड़े नेता इस सड़क की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।उन्होंने सड़क पर पहुंचकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को खूब खरी खोटी भी सुनाई ।हालांकि अब क्षेत्रवासियों के भारी विरोध के चलते लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के निर्माण को आनन फानन में रोक दिया है वहीं इस बाबत लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरिफ खान का कहना है की फिलहाल सड़क का निर्माण रोक दिया है सड़क को और बेहतर बेहतर बनाने की कोशिश की जायेगी।उन्होंने कहा की ग्रामीणों की शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लिया है। सड़क में क्या खामियां रहीं इसकी जांच की जाएगी।

बाइट ,चेतना पुरोहित (सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग )

बाइट , ग्रामीण 1,2,3

Taza Khabar