रीवा6जुलाई26*आईजी गौरव राजपूत का ‘ऑपरेशन क्लीन’, करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री धराशायी।*
*आपकी पुलिस, आपके द्वार’ अभियान का बड़ा असर, ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा।*
मऊगंज। रीवा जोन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन एवं मऊगंज पुलिस अधीक्षक एस.के. जैन के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में संचालित अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त रसायन, एसिड, मशीनें एवं अन्य उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ड्रग्स के परिवहन में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तैयार की गई एमडी ड्रग्स की खेप रीवा क्षेत्र से मुंबई सहित अन्य महानगरों में सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, वित्तीय लेन-देन और अंतरराज्यीय कड़ियों की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री काफी समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी। यहां आधुनिक तरीके से सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जाती थी। मौके से बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ, एसिड, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और निर्माण उपकरण बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले सुरागों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को आईजी गौरव राजपूत द्वारा शुरू की गई *”जन चौपाल आपकी पुलिस, आपके द्वार”* पहल का भी बड़ा परिणाम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों से प्राप्त सूचनाओं और स्थानीय स्तर पर बढ़े जनसहयोग के कारण नशे के कारोबारियों तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल रीवा संभाग बल्कि पूरे क्षेत्र में सक्रिय सिंथेटिक ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मामले में आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
मथुरा 6 जुलाई 26* 04 अभियुक्त को चोरी के माल व 01 अवैध चाकू /छुरा सहित गिरफ्तार किया गया।*
बांदा 6 जुलाई 26*मुख्यमंत्री का बांदा आगमन 9 जुलाई को सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी
भोपाल6जुलाई26*मध्य प्रदेश क बोर्ड में दो गैर मुस्लिम सदस्य बनाए गए।*