💥 *बड़ी खबर*💥
रीवा4नवम्बर25*ट्रेन में यात्रा कर रही रीवा की 2 युवतियों को बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया*
रीवा*बिहार जा रही स्पेशल ट्रेन के AC 2 कोच में यात्रा कर रही रीवा की 2 युवतियों को सतना जिले के मझगवां रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ने पकड़ा, दोनो युवतियों के पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई। ये दोनों युवतियां शूटकेश में शराब भरकर बिहार ले जा रही थी। दोनों युवतियां कटनी से बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी, इसमें एक युवती रीवा शहर की तो दूसरी गोविंदगढ़ की रहने वाली है। दोनों की उम्र 23 –24 साल की है। GRP ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवतियों को पांच पांच हजार के मुचलके पर छोड़ा।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*
नई दिल्ली 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें