February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा27जनवरी25*भड़काऊ गानों पर Reel बनाने वाली अल्फिया ने मांगी माफी,

रीवा27जनवरी25*भड़काऊ गानों पर Reel बनाने वाली अल्फिया ने मांगी माफी,

रीवा27जनवरी25*भड़काऊ गानों पर Reel बनाने वाली अल्फिया ने मांगी माफी,

बोली- किसी को नहीं करना चाहती थी आहत*

रीवा। फेंक देंगे काटकर.. और 15 मिनट, सिर्फ 15 मिनट जैसे भड़काऊ गाने पर रील बनाने वाली अल्फिया ने मांफी मांगी है। अल्फिया ने एक वीडियो जारी कर कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती है। मैं सभी लोगों और धर्मों का सम्मान करती हूं।

दरअसल रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा अल्फिया खान ने कई भड़काऊ गानों पर रील बनाया था। रील पर लाखों लोगों ने देखा, जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध जताया। वीडियो वायरल होने पर अल्फिया ने कुछ वीडियोज डिलीट कर दिए हैं।

*ओवैसी के भाषण का जिक्र*
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक भाषण विवादों में रहा था। जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 मिनट का जिक्र किया था। अल्फिया इंस्टाग्राम हैंडल से रील साझा की थी। इसमें अल्फिया इसी भाषण “15 मिनट, 15 मिनट, याद आया ” पर लिप्सिंग कर रही थी। वायरल हो रहा वीडियो अल्फिया ने नवंबर 2024 में पोस्ट किया था। एक अन्य वीडियो में फेंक देंगे काटकर आधा इधर-आधा उधर जैसे भड़काऊ गाने पर अल्फिया ने रील बनाया था। जिसे लाखों लोगों ने देखा।

*वीडियो को लेकर एक्शन की मांग*
अल्फिया का वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई लोगों ने सवाल खड़े किए। एक यूजर ने एमपी पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट कर लिखा कि ये खुलेआम दंगा करने की चुनौती दे रही हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।