रीवा22फरवरी25*रीवा में हिंदू लड़की के साथ शादी करने कोर्ट पहुँचा राकिन खान, 6 माह की थी गर्भवती: पूछताछ करके वकीलों की पिटाई, लव जिहाद का आरोप*
मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार (21 फरवरी 2025) को राकिन खान नाम के युवक को वकीलों ने जमकर पीटा। वो रीवा कोर्ट परिसर में बुर्का पहने अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने पहुँचा था। वकीलों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवती हिंदू है और 6 माह की गर्भवती भी है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह से राकिन खान को बचाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीवा के ही रहने वाले युवक-युवती कोर्ट पहुँचकर अधिवक्ता चेंबर में शादी से संबंधित प्रक्रिया को समझ रहे थे। इस दौरान उसने अपनी मुस्लिम पहचान बताई, जबकि युवती हिन्दू समाज की थी। तभी अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को स्कूटी से और युवती को जीप से निकाला।
सिविल लाईन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि गोविंदगढ़ के युवक-युवती शादी के लिए आवेदन करने आए थे। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नैनीताल17जून26*बाथरूम में निकले सर्प को सुरक्षित और सही ढंग से किया रेक्यू
नैनीताल17जून26लालकुआं में एसआईआर की समीक्षा बैठक, युद्ध स्तर पर चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : रामनगर में नाईट क्रिकेट का रोमांच, महापौर विभा कुमारी के बल्ले से हुआ आगाज*