रीवा17दिसम्बर24*पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा की गई जन सुनवाई*
*रीवा।* पुलिस महानिदेशक म.प्र. के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को वरिष्ठ कार्यालयों एवं जिले के प्रत्येक अनुविभागीय कार्यालयों व प्रत्येक थानो में जन सुनवाई किए जाने एवं आम जन की समस्याओं को सुनकर कर उसका समय पर उचित निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उसी तारतम्य में आज दिनांक 17.12.2024 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा में जनसुनवाई की गई एवं लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) हिमाली पाठक भी उपस्थित रहीं । आज दिनांक को जन सुनवाई में कुल 21 आवदेन पत्र प्राप्त हुए जिस पर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा आम जन की शिकायतों का उचित निराकरण किए जानें हेतु संबंधितों को कडाई से निर्देशित किया गया।
साथ ही रीवा जिले के प्रत्येक अनुविभागीय कार्यालयों एवं समस्त थानों में भी आज दिनांक को जन सुनवाई की जा कर आम जन की समस्याओं को सुना जा कर उस पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें