रीवा16नवम्बर24*जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन संपन्न*
रीवा। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बिहार में आयोजित समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जनपद व ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल प्रसारण देखा व सुना गया।
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा का जीवन हमारे लिए मार्गदर्शक है। जनजातीय भाईयों ने अपनी प्राचीन संस्कृति व परंपरा को जीवित रखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सभी कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं। योजनाओं का लाभ दिलाकर इन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है जिसमें भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा को श्रद्धा पूर्वक याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर बालेन्दु पाण्डेय, क्षेत्र संयोजक रूचि तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा जनजातीय समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
रीवा7अगस्त2026*डी-मार्ट से 1.29 लाख रुपये का गोवर्धन घी जब्त*