रायबरेली31जनवरी25*खेत में पानी लगाने को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडों से मारा पीटा केस दर्ज
महराजगंज (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं, मामले में चोटिल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेथू के रहने वाले देश राज पुत्र गुरु प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर मामूली बात पर गांव के ही शिव बहादुर पुत्र माता बदल, सुजीत कुमार, पुत्र शिव बहादुर,बिदेंश, पुत्र शिव कुमार द्वारा उसे लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया था।
मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें