रायबरेली31अगस्त23*पंचायत भवन में ही मिलेगी जन सुविधा केंद्र की सुविधाएं-शिवानी जैन एडवोकेट
रायबरेली। ऑल ह्यूमन सेव एंड फोरेंसिक फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदित्य नाथ योगी जी की गांव में सुविधायें जैसी राशन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र आदि बनने पर जोर दे रहे हैं। ग्राम वासियों को जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ,खसरा खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड,विधवा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन, जैसे दस्तावेजों को बनवाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। इस लिए ग्राम सचिवालय बनाने की योजना बनाई गई है।
प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल सदस्य एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि ग्राम वासियों को यह सारी सुविधाएं गांव के पंचायत भवन में मिल जाएंगी। पंचायत भवनों में ही
ग्राम सचिवालय बनाये जा रहे हैं।जो जन सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेंगे।
शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जी , शालू सिंह एडवोकेट,ग्लोबल आंनर यूनिवर्सिटी डायरेक्टर ऑफ़ अकैडमिक डॉ कंचन जैन , श्रीराम अकाउंट एंड लॉ इंस्टीट्यूट के निर्देशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, सरस्वती शिक्षा समिति संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, डॉ राजेंद्र कुमार जैन, हरेंद्र प्रताप सिंह चौहान एड०, राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष इं आकाश कुमार जी,ने कहा कि जिला पंचायत राज्यअधिकारी श्री संजय जायसवाल ने बताया कि जिले में 867 ग्राम पंचायत है। इन सभी ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय बनाये गये है।
ग्राम पंचायतों में केंद्रीकृत व्यवस्था लागू की जा रही है।अब ग्रामीणों को तहसील एवं कलेक्ट्रेट तक दौड़ नहीं लगानी होगी। 243 सेवाओं का लाभ मिलेगा। श्री सहज रिटेल लिमिटेड डीएसपी संस्था को ब्लॉक बिजोली, गंगीरी,अतरौली, धनीपुर,अकराबाद।
वयमटेक टेक्नोलॉजी लि०को ब्लॉक गोंडा,इगलास,जंवा ,लोधा ,खैर , टप्पल की जिम्मेदारी दी गई है। सभी
ग्राम वासियों से अपील की गई की सुविधाओं का लाभ उठाएं।

More Stories
सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।