रायबरेली30सितम्बर*घर में काम कर रही 40 वर्षीय महिला की सर्प के काटने से हुई मौत
महराजगंज/रायबरेली: बीते बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के कोड़री मजरे मोन गांव में घर में काम कर रही एक 40 वर्षीय महिला को दिन में 12:00 बजे जहरीले सर्प ने काट लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई, तो परिजन महिला को अस्पताल ना ले जाकर आस्तिक बाबा मंदिर ले गए, जहां झाड़-फूंक चल ही रहा था कि, लगभग 4:00 बजे मौत हो गई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोड़री मजरे मोन गांव निवासी राम सागर की 40 वर्षीया पत्नी बीते बुधवार को दिन में लगभग 12:00 बजे घर की साफ सफाई कर रही थी, तभी बक्से के नीचे बैठे जहरीले सर्प ने उसे काट लिया, और वह बेहोश हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी राम सागर और घर के अन्य सदस्यों को हुई, तो वह महिला को अस्पताल ना ले जाकर आस्था के मुताबिक आस्तिक बाबा मंदिर ले गए, जहां झाड़-फूंक चल ही रहा था कि, लगभग 4:00 बजे अपराहन उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि, मृतका के 6 बच्चे थे, जिनमें 3 लड़के और 3 लड़कियां हैं, बड़े लड़के की शादी हो गई है, बाकी सभी छोटे हैं। सर्पदंश से हुई इस ह्रदय विदारक मौत से गांव में मातम का माहौल है, पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बेटे और बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें