रायबरेली30दिसम्बर24*भीषण ठंड में गौवंशो के रख रखाव को लेकर एसडीएम ने आहूत की बैठक
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं को लेकर एसडीएम सचिन यादव बेहद संजीदा हैं, और गौ वंशो के रख रखाव को लेकर लगातार गौशालाओं का निरीक्षण करने के साथ ही खामियां मिलने पर जिम्मेदारों पर नकेल भी कस रहें हैं।
उसी क्रम में एसडीएम सचिन यादव द्वारा आज सोमवार को अपने कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शिवगढ़ बछरावां के बीडीओ और एडीओ सहकारिता महराजगंज के आलावा सभी पशु चिकित्सक एवं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी तीस गौशालाओं के पंचायत सचिवों मौजूद रहे।
इस दरम्यान एसडीएम ने कहा कि गौशालाओं में गौ वंशो के रख रखाव में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए ठंड को लेकर आलावा जलवाए जाएं तिरपाल से खुली जगह को ढक कर रखा जाए जिससे ठंड हवा न लगने पाए छोटे गौ वंशों को बोरा आदि ओढ़ाकर रखें हरे चारा के साथ भूसा खिलाया जाए चिकित्सक नियमित गौ वंशो की सेहत पर नजर रखें।
एसडीएम ने उपस्थित सभी से साफ शब्दों में कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो कतई बख्शा नहीं जाएगा कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मदुरै 26 नवम्बर 26*कलेक्टर ने कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की
सहारनपुर 26 नवम्बर 26*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सहारनपुर पुलिस की सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान….*
सहारनपुर 26 नवम्बर 26*❇️इमरान मसूद ने जिस MLC को सहारनपुर* *देहात से चुनाव लड़ाने का वादा* *किया था, उसी सीट पर सपा ने घोषित* *कर दिया प्रत्याशी!*