रायबरेली30अगस्त23*अधीक्षक डॉ एसपी सिंह द्वारा क्षयरोग से संबंधित कराई गई स्कूल एक्टिविटी
महराजगंज / रायबरेली।आज दिनांक 30.8.2023 को प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज, रायबरेली के अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह द्वारा स्कूल एक्टिविटी कराई गई l इसमें जिला टीबी क्लिनिक रायबरेली से श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज के वरूण देव एवं सुनील श्रीवास्तव लैब सुपरवाइजर द्वारा महराजगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में क्षयरोग से संबंधित लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में बता कर बच्चों को जागरूक किया ।
बच्चों से कहा गया कि जिन अभिभावकों को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी ,बुखार, वजन कम होना, रात में पसीने आना, मुंह से खून आना दिखाई दे तो उन्हें बलगम/ थूक जांच करने के लिए प्रेरित करें,
जांच में बीमारी दिखाई देने पर मुफ्त इलाज तथा पोषण हेतु ₹500 की धनराशि भी उसी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी । वरुण देव (STS) बच्चों से *बीमारी की मजबूरी है बलगम / थूक जांच जरूरी है* तथा *टीबी हारेगा देश जीतेगा* जैसे नारे भी लगवाए।

More Stories
अनूपपुर 13 अप्रैल 26*सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग