रायबरेली29अगस्त2023*जिम्मेदारी के अभाव में एक और दुघर्टना -शिवानी जैन एडवोकेट
रायबरेली। ऑल ह्यूमंस सेव एंड फोरेंसिक फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि मदुरै में चेन्नई स्पेशल ट्रेन के कोच में आग नहीं लगती अगर भसीन ट्रैवेल एजेंट अपनी जिम्मेदारी सही से निभाता। आरपीएफ, रेलवे प्रशासन इन सबने अगर अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई होती तो भी ये नौबत नहीं आती। वे लोग भी कम जिम्मेदार नहीं, जो ट्रेन में रसोई गैस सिलेंडर लेकर गए। हर ट्रेन के हर कोच में जगह-जगह ज्वलनशील पदार्थों को लेकर नहीं चलने की चेतावनी लिखी होती है। यह भी बहुत आश्चर्यजनक है कि ट्रेन लखनऊ से मदुरई पहुंच गई, मगर सिलेंडर की और ध्यान नहीं दिया गया। सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी करना तीर्थ यात्रियों को कितना भारी पड़ गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि नौ लोगों की मौत और 20 से अधिक यात्री झुलस गए।
प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल के सदस्य एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने कहा कि यह एक कटु सत्य है कि केवल ट्रेनों में ही सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाता बल्कि यह काम सड़कों पर भी होता है। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाना आवश्यक नहीं समझते, कर चला रहे लोग सीट बेल्ट नहीं लगाना चाहते। अपने साथ-साथ वह दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं। यदि पुलिस प्रशासन रोक-टोक करते हैं तो वह गलती मानने के बजाय लड़ने पर भी आमादा हो जाते हैं। उन्होंने सभी से नियम और कानून पालन करने की अपील की।
सार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जी, शालू सिंह एडवोकेट,सुनीता जैन, थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन, संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, एडवोकेट संजीव सोलंकी, एडवोकेट रामबाबू वर्मा सुनील जैन, प्रशांत जैन, डॉ राजेंद्र कुमार जैन , विभिन्न सामाजिक संगठनो आदि ने इस दर्दनाक हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे और तीर्थ यात्री अपने -अपने सुरक्षा नियमों को पालन करते तो यह हादसा न होता। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं मदुरै डीआरएम आफिस के साथ यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। सभी ने कहा कि मदुरई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम