रायबरेली26अक्टूबर*बैश ठाकुर परिवार ने गांव के लोगों के साथ मिलकर मनाया दीपावली का त्यौहार
रायबरेली से यशपाल सिंह ( यूपी आजतक)
लालगंज रायबरेली! जहां एक तरफ देखा जाए तो लोग अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाते हैं वहीं पर रायबरेली जनपद के लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पलिया बिरसिंहपुर के ग्राम बेलौली में बैश ठाकुर परिवार ने गांव के लोगों के साथ मिलकर दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया बैश ठाकुर परिवार के गोकरन सिंह (गब्बर सिंह पहलवान ) व राजपाल सिंह से जब इस विषय में बात चीत की गई तो उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपावली का त्यौहार मना कर खुशी महसूस करते हैं ठीक उसी तरह बैश ठाकुर परिवार ने भी अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर दीपावली का त्यौहार मनाया है जिससे मुझे और पूरे बैश ठाकुर परिवार को अत्यंत खुशी महसूस हो रही है और मैं हमेशा ऐसे ही ऐसे आने वाले आगामी त्यौहारों को अपने गांव वालों के साथ मना कर खुशी महसूस करना चाहता हूं वहीं गांव के बूढ़े बुजुर्गों खासकर महिलाओं ने भी खुशी महसूस की है और लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है इस अवसर पर बैश ठाकुर परिवार के धनपाल सिंह राजकरन सिंह राजकुमार सिंह गोकरन ( गब्बर सिंह पहलवान )अमन सिंह आकाश सिंह तेज कुमार सिंह भोले सिंह राजपाल सिंह जयकरन सिंह सार्थक सिंह निखिल सिंह व गांव के अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

More Stories
सुलतानपुर3मई26*सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह*
बाराबंकी3मई26*9 मई को जिले में होगा लोक अदालत का आयोजन
नई दिल्ली3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें…