रायबरेली22नवम्बर24*विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑफिस प्रशिक्षण
महराजगंज/रायबरेली। विकासखंड सभागार में मध्यांचल विद्युत बोर्ड निगम के अधिकारी द्वारा जिहवा, चन्दापुर, महराजगंज उपकेंद्र में बैठने वाले अधिकारी व अवर अभियंताओं सहित कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक जानकारियां दी गई तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ई-पेपर के माध्यम से जल्द ही निस्तारण की बात कही गई।
ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को पेपरलेस कार्यों को किए जाने की जानकारी दी गई। मध्यांचल विद्युत बोर्ड निगम के अधिकारी द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर एसडीओ रमेश सोनी, जेई सुनील कुमार, जेई महराजगंज अजय कुमार सैनी, जेई महराजगंज टाउन संजय, उपखंड अधिकारी शिवगढ़, टीजी-2 रमेश शर्मा, परवेज सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम