रायबरेली21सितम्बर*27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त
महराजगंज रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत टोडरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि टोडरपुर ग्राम निवासी ट्राली व्यवसाई मोनू उम्र 27 वर्ष पुत्र भवरेश्वर का अपने ही कारखाने पर रस्सी से शव लटकता हुआ मिला। जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कानपूर नगर ११ फरवरी 26*वाणी मंजरी दास को आखिरी सलाम
सहारनपुर ११ फरवरी 26*एसएसपी अभिनंदन सिंह का महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण
कानपूर नगर ११फरवरी २६ * थाना अनवरगंज चौकी बॉसमंडी में शुद्धिकरण अभियान, अति प्राचीन मंदिर का कराया जा रहा सुंदरीकरण