रायबरेली21सितम्बर*कस्बे सहित क्षेत्र में चलाया गया मोबाइल वाहन चेकिंग अभियान
महराजगंज रायबरेली जिले के न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन पर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर मोबाइल वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें भारी मात्रा में दो पहिया मोटरसाइकिल से पुलिस बल ने कस्बा सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख मार्गों पर जाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। तथा मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग करने वाले लोगों को रोककर गहनता से जांच पड़ताल की । बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन पर ट्रिपल सवारी व संदिग्ध लोगों से पूछताछ के लिए नवागत कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अगुवाई में मोबाइल चेकिंग अभियान का आयोजन कस्बा सहित क्षेत्र के अनेक मार्गो पर जाकर किया गया। मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, संदिग्ध व्यक्तियों व दो पहिया मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग करने वाले लोगों को रोककर पूछताछ करने हेतु यह अभियान चलाया गया है। कस्बा सहित क्षेत्र में यदि किसी भी व्यापारी व किसान भाई को कोई भी संदिग्ध दिखाई पड़े तो सरकारी नंबर पर सूचित करें जिसका निस्तारण त्वरित किया जाएगा, इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*