रायबरेली21नवम्बर24*अधिकारियों के उदासीनता के चलते आए दिन लगता है जाम
महराजगंज/रायबरेली। आए दिन कस्बे के मार्गो पर लगने वाले जाम के झाम से निजात दिला पाने में प्रशासन नाकामयाब साबित होता दिखाई दे रहा है जिसके चलते आज दिन बृहस्पतिवार को भी महराजगंज कस्बे के पुलिस चौकी से चंदापुर तिराहे चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा जिसमें एंबुलेंस व स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा भारी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया बताते चलें कि महराजगंज कस्बे में आए दिन जाम की समस्या जस की तस बनी रहती है उसके मुख्य कारण कस्बे में भारी मात्रा में ऑटो व कस्बे के तिराहे पर दिल्ली जाने वाली बस का घंटो खड़े रहना व दोपहर के समय स्कूलों में छुट्टी होने के बाद नव निहाल बच्चे साइकिल लेकर अपने घर के लिए निकलते हैं की तभी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है आश्चर्य तो इस बात का है कि पूर्व में कई बार लगे जाम के कारण एंबुलेंस भी जाम के झाम में फस गई और अंततोगत्वा कई गंभीर मरीजों को अपनी जान तक गवानी पड़ी फिर भी नगर पंचायत व तहसील प्रशासन कस्बे वासियों व क्षेत्र वासियों को जाम से निजात दिलाने हेतु कोई ठोस पहल नहीं करता रहा है जिसके चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है यदि जल्द ही तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा इस गंभीर मुद्दे को गंभीरता से नही लिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब दिन भर कस्बे की प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहेगा।
मामले में उप जिलाधिकारी सचिन यादव से बात की गई तो बताया की समस्या की जानकारी हुई है जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा तो वही अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा से बात की गई तो बताया कि जल्द ही नगर पंचायत के कर्मचारी व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया जाएगा जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन