रायबरेली17दिसम्बर*करणी सेना भारत के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष आशू सिंह द्वारा किया गया किराना की नई दुकान का शुभारंभ
महराजगंज रायबरेली।। कस्बे के रुद्र नगर के रहने वाले संदीप वर्मा द्वारा किराना की नई दुकान खोली गई है, जिसका शुभारंभ आज करणी सेना भारत के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष आशू सिंह उर्फ मंगली द्वारा किया गया, इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि आज शुक्रवार को महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 6 रुद्र नगर के रहने व्यावसाई संदीप वर्मा द्वारा किराने की दुकान खोली गई जिसका शुभारंभ करणी सेना भारत के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष आशू सिंह उर्फ मंगली ने फीता काटकर किया इस दौरान उन्होंने ने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में हर शख्स को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है, जिससे लोग अपने पैरों खड़े होकर बेहतर ढंग से अपने परिवार का जिविका पार्जन चला सकेंगे
इस दौरान उन्होंने किराना व्यवसाई को बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी वहीं व्यवसाई संदीप वर्मा ने बताया कि उनके किराना स्टोर पर लोगों के दैनिक जरूरतों में आने वाली चीजें उचित रेट पर मिल सकेंगी।
इस मौके पर भगवती प्रसाद कांग्रेसी नेता राम उदित चौरसिया बबलू वर्मा विकास अलीम कुरैशी अमित गोलू रोहित बाऊ पिंटू आकाश प्रांशु श्रीवास्तव प्रियांशु विजय यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 30 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*