February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली17अप्रैल*नामांकन के आखिरी दिन भाजपा सपा व बसपा के प्रत्याशियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

रायबरेली17अप्रैल*नामांकन के आखिरी दिन भाजपा सपा व बसपा के प्रत्याशियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

रायबरेली17अप्रैल*नामांकन के आखिरी दिन भाजपा सपा व बसपा के प्रत्याशियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

महराजगंज/रायबरेली: निकाय चुनाव के मद्देनजर नामांकन के अंतिम दिन आज भारी गहमागहमी का माहौल रहा। महराजगंज, नवसृजित शिवगढ़ और बछरावां में नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिनमें सर्वाधिक आठ पर्चें बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए, जबकि महराजगंज और शिवगढ़ के लिए छे-छे उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।
तीनों स्थानों से पर्चा भरने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भारी हुजूम लेकर नामांकन पत्र स्थल से पहले पहुंचे, जहां सुरक्षाबलों ने महज प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को ही कोविड-19 का पालन कराते हुए अंदर जाने दिया। इस मौके पर तमाम बड़े कद्दावर नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की हौसला अफजाई करने के लिए उनके साथ आए हुए थे।
आपको बता दें कि, महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने लगातार तीन बार से चेयरमैन रही सरला साहू को चौथी बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए टिकट दिया है। सरला साहू ने पूरे तामझाम के साथ ब्लॉक पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम में उनके पति प्रभात साहू ने निर्दलीय के तौर पर पर्चा भरा।
इसके अलावा नाटकीय घटनाक्रम के बाद रातो रात सपा के घोषित किए गए प्रत्याशी सोभनाथ वैस्य ने सबको चौकाते हुए सपा के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया। महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ही मोहम्मद ताहिर ने बसपा प्रत्याशी तथा इरशाद आलम ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। वहीं पिछली बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े मनोज कसेरा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा बछरावां नगर पंचायत में निवर्तमान चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा यहां जिया उल नबी, पलटू दास, आराधना, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार सोनकर, नीरज ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चे भरे।
इसी क्रम में नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुमन के अलावा गीता देवी, अर्चना, भगवान देई, केतकी और सुमन ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के बावजूद आज भी पर्चे बिके, जिसमें महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा सदस्य के लिए एक पर्चा बिक्री किया गया। वहीं शिवगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए 2 पर्चे बिक्री किए गए।
नामांकन दाखिल कराने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी काफी सक्रिय दिखे। भाजपा प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री शरद सिंह, भाजपा नेता सुनील मौर्या, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, बछरावां मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, वरिष्ठ नेता सौरमंडल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी सहित कई दिग्गज प्रत्याशियों के साथ पर्चा भराने आए थे।
वहीं सपा खेमे की ओर से पार्टी विधायक श्यामसुंदर भारती, ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, बाबू चंद्र लखनऊआ, फिरोज अहमद एडवोकेट, प्रेमनाथ वैश्य, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
जबकि कांग्रेस पार्टी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील पासी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सचिव कृपाशंकर शुक्ला, दिनेश मिश्रा, दिनेश शुक्ला भी सक्रिय रूप से पार्टी प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते दिखे।

Taza Khabar