रायबरेली08नवम्बर24*जेतुवा प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
महराजगंज/रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने ग्राम प्रधान व उसके भाई को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ग्राम प्रधान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों का डॉक्टरी मुआयना कराकर पांच लोगों के खिलाफ बलबा गाली गलौज धारदार हथियार से मारपीट करना व जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की धर पकड़ तेज कर दी है। आपको बता दे कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में वादी मौजूदा ग्राम प्रधान तेज बहादुर पुत्र राम केवल निवासी ग्राम जेतुवा टप्पे बिझवन थाना महराजगंज रायबरेली ने कहा है कि, गांव के ही पांच दबंग प्रतिपक्षी गण राम सजीवन पुत्र नक्छेद, दिवाकर पुत्र राम सजीवन, बेचू लाल पुत्र सुखई, अमित पुत्र बेचू लाल, शुभम पुत्र राम केवल दिनांक 8.11.2024 को सुबह लगभग9:00 बजे गांव के एक लड़के शैलेंद्र को प्रार्थी ने डीजल लाने के लिए भेजा था। जिसमें पूर्व से ही एक लड़की से कोर्ट मैरिज को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में सुलहनामा भी दोनों पक्षों द्वारा किया गया था।परंतु प्रतिपक्षी गणों द्वारा लड़के को जमकर मारा पीटा गया जब प्रार्थी को सूचना मिली तो प्रार्थी के पहुंचने पर मेरे साथ भी लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला मुझ पर भी किया गया तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए किसी तरह प्रार्थी अपनी जान बचाकर मौके से भागा । मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, घटना की जानकारी मिली है पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*