रायबरेली 19 दिसम्बर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा पोखरनी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर लोगों की सुनी गई समस्याएं
महराजगंज रायबरेली।। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह में प्रशासन गांव की ओर चौपाल के अंतर्गत आज सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विकासखंड क्षेत्र के पोखरनी ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना गया और समुचित समाधान हेतु लोगों को आश्वस्त किया गया, बता दें कि शासन के निर्देश पर 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विभाग के अधिकारी गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समास्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे, उसी के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरनी में खंड विकास अधिकारी एस बी सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग पुलिस, बिजली कृषि समाज कल्याण सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत के लोगों की समास्याओं को सुना गया, और हर संभव समाधान का आश्वासन भी दिया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ एस बी सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है, कि गांव में रहने वाले नागरिकों को अलग अलग प्रकार की होनी वाली समास्याओं को लेकर दर दर भटकना ना पड़े और हर विभाग के अधिकारी एक साथ गांव पहुंचकर लोगों द्वारा बताई गई समास्याओं को सुनकर प्राथमिकता से निस्तारण करें जिसको लेकर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी जा रही है, वीडियो श्री सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सुझाई गई समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश शुक्ला उर्फ बबलू, धर्मेंद्र शुक्ला, जगदेव शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, रामखेलावन मौर्य, रामहेत मौर्य, तेजभान सिंह, हल्का दरोगा संजय पांडे, बिजली विभाग के एसडीओ, जेई अवनीश कुमार, एडीओ कोआपरेटिव अरुण कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी सर्वोत्तम सिंह, कृषि विभाग से केके मौर्या सहित आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ17 मार्च 26*लखनऊ में आयुर्वेद फार्मासिस्ट छात्रों का विधानसभा घेराव।
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कानपुर देहात17 मार्च 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश।*