रायबरेली 13 मार्च *करमगंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला हुआ संपन्न
महाराजगंज/रायबरेली।विकासखंड के राघोपुर ग्राम सभा के करमगंज मैं टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला राघोपुर क्रिकेट टीम के कप्तान नाजिम व गंगागंज कप्तान राजू यादव (योगी) के बीच संपन्न हुआ। जिसमें राघोपुर की टीम ने जीत की बाजी मारी। वहीं गंगागंज की टीम को हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने 10000 हजार रुपए नगद व मैन आफ द सीरीज व उप विजेता को 5000 रुपए पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने कहा कि करमगंज टूर्नामेंट की शुरुआत महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुरू किया गया था जिस का फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर राजेश यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव, नंदकिशोर यादव हसनैन जाहिद अंसारी मोहम्मद फराज अंसारी सुभाष यादव राजेंद्र यादव रामनरेश गौड़ मुशीर अहमद , जाकिर हुसैन,डॉ. मोहसिन ज़ाहिद अन्सारी सहित क्षेत्र के युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*