*रामपुर24अप्रैल25जैन मंदिर विध्वंस पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जैन समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा…*
*रामपुर मनिहारान;* मुंबई के विले पार्ले (पूर्व) में स्थित ऐतिहासिक दिगंबर जैन मंदिर को 16 अप्रैल 2025 को मनमाने ढंग से ध्वस्त किए जाने की घटना ने देशभर के जैन समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है – श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक यह मंदिर पिछले तीन दशकों से लाखों जैन अनुयायियों की आराधना का केंद्र रहा है – इस दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में जैन समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रामपुर मनिहारान श्रेता पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि धार्मिक स्थलों के साथ इस प्रकार का व्यवहार जारी रहा, तो यह सामाजिक सौहार्द्र और सांप्रदायिक समरसता के लिए खतरा बन सकता है – उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये इस दौरान काफ़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
*डॉ मुस्तकीम राव,डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब,सहारनपुर*

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*