राजगढ़31अगस्त*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस साल बेहद खास संयोग बन रहा है।*।
*ठाकुर हरपाल सिंह*परमार।*
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जन्माष्टमी पर 101 साल बाद जयंती योग बना है जो कई राशियों को लाभान्वित करेगा। मध्यरात्रि को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग से जयंती योग बनता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार लिया था। मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि के लिए ये संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है।
श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में मध्य रात्रि को हुआ था। इस साल भी जन्माष्टमी पर ग्रहों की लगभग ऐसी ही स्थिति बन रही है। जन्माष्टमी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*