राजगढ़3अक्टूबर*राजगढ़ में 7 किलोमीटर तक निकलेगी 1,111 मीटर की चुनरी यात्रा।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* आज दिनांक 3 अक्टूबर को हिंदु चेतना मंच के द्वारा गीता मानस प्रसार समिति में मां जालपा की 11 वी विशाल चुनरी यात्रा हेतु नगर बैठक आयोजित की गई। हिंदू चेतना मंच के जिला अध्यक्ष ब्रज सरावत ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुए कि दिनांक 10 अक्टूबर रविवार प्रातः 11:30 ,स्थान राजमहल प्रांगण, किला राजगढ़ से यह मां जालपा चुनरी यात्रा भव्य रूप से प्रारंभ होगी। 1111 मीटर लंबी यह भव्य चुनरी यात्रा 7 किलोमीटर तक की दूरी तय करके मां जालपा दरबार तक पहुंचकर, मातारानी को अर्पित की जाएगी। इस भव्य चुनरी यात्रा में हिंदू चेतना मंच के साथ साथ, हिंदू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मां जालपा चुनरी यात्रा समिति,पुजारी संगठन, समस्त गणेश तथा मां दुर्गा उत्सव समितियां,समस्त राजनीतिक, धार्मिक ,सामाजिक,व्यापारिक संगठनों का, मां जालपा भक्तों का पूर्ण योगदान व सहयोग हर वर्ष की तरह पूर्ण जोश व उत्साह के साथ रहेगा। सभी भक्तों को आमंत्रण पत्र से आमंत्रित किया जाएगा, किन्नर समाज भी होगा यात्रा में सम्मिलित,चुनरी यात्रा के सम्पूर्ण मार्ग में कारपेट बिछा रहेगा। इस भव्य यात्रा का नगरवासी अपने घरों व प्रतिष्ठानों से भी स्वागत करेंगे। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर फलाहार, पानी, प्राथमिक उपचार व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता हेतु व माता बहनों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था का आयोजन समिति ने इस बैठक में कार्यभार विभाजित भी किया। 101 ढोल ,नगाड़ों के साथ निकलने वाली इस चुनरी यात्रा में माताओं ,बहनों को अग्रिम पंक्ति रखा जाएगा ऐसा आयोजन समिति ने निर्णय लिया। चुनरी यात्रा के लिए कई श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर स्वागत द्वार बनवाने के साथ साथ दान राशि भी भेंट की। विशेष बात यह की यह चुनरी यात्रा नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के दान व सहयोग से निकाली जाएगी।
इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा को भव्य, व्यवस्थित रूप से सफल बनाने हेतु आज की इस बैठक में नगर के वरिष्ठ व पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, पं. राजेंद्र जोशी , कैलाश मौर्य, दीपेंद्र सिंह चौहान, शैलेश गुप्ता,प. ओ पी शर्मा, अजय शर्मा, राकेश पाण्डे,तेजेंद्र उपाध्याय, आशीष नागर, अजयपाल सिंह, जितेंद्र विजय, इस्सु विजय, मनीष जोशी, प्रवीण मिश्रा, सुनील टेलर, भगवान सिंह गुर्जर, दरियाब सिंह तंवर, केशर तंवर, दिनेश मौर्य, प्रकाश विजय,दिलीप सोलंकी, सुरेंद्र कोसेरवाल,बंटी बना, कामली, अमित सोनी, चंदर सिंह, कैलाश प्रजापति, रजत भदौरिया, हिंदू चेतना मंच महिला अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, नगर अध्यक्ष कविता सांवरिया,अनिता वर्मा, जया जायसवाल, पूजा सौंधिया, टीना सरावत, पुष्पा वर्मा के साथ सैकड़ों मां जालपा भक्त उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित धर्मपर्मियों का आयोजन समिति कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अरदोई23जून25*नवजात की मौत के बाद माता-पिता ने सई नदी में बहाया शवः
मथुरा 23 जून 25*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को मय 01 अदद नाजायज चाकू के किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ23जून25*चौक गोल दरवाज़ा पर अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा*