राजगढ़3अक्टूबर*नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
*नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सुठालिया पुलिस को मिली सफलता*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* महिला एवं बालिकाओ के विरूद्ध घटित अपराधों पर त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत पुलिस टीम के प्रयासों के चलते जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में सुठालिया पुलिस टीम को सफलता मिली। जिले में जारी अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं के अपहरण कर बलात्कार के आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 19/09/2021 को थाना सुठालिया में ग्राम खंडिया के फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मै खेती किसानी करता हूँ, दिनांक 18.09.2021 के दोपहर करीब 12.00 बजे की बात है कि मै अपने लडके के साथ बीनागंज इलाज कराने गया था घर पर मैरी पत्नी बहु तथा मेरी नाबालिक लडकी थे ।दोपहर करीब 01.00 बजे मेरे पास मेरी पत्नी ने फोन लगाया बताया कि नाबालिग लडकी गांव के बडली पर हनुमानजी के मंदिर पर जाने का कहकर गई थी जो अभी तक वापस नही आई है फिर मै बीनागंज से अपने घर आकर अपनी नाबालिग लडकी की तलाश गांव आसपास रिस्तेदारों मे किया जो कोई पता नही चला मेरी नाबालिग लडकी घर से बिना बताये कहीं चली गई है । गांव का तुलसी शर्मा हमारे घर आता रहता था और लड़की से बात करता था मुझे शक है कि तुलसी शर्मा ही मेरी लडकी को बहला फुसला कर भगा कर ले गया है । संपूर्ण मामले व घटनाक्रम से थाना प्रभारी सुठालिया उनि रामकुमार रघुवंशी द्धारा पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ को अवगत कराया गया । मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक महोदय द्धारा थाना प्रभारी सुठालिया को टीम का गठन कर शीघ्र की बालिका की दस्तयावी हेतू बताया गया । थाना प्रभारी सुठालिया द्धारा थाने पर अपराध क्रमांक 410/2021 धारा 363 भादवि का कायम कर टीम का गठन किया व नाबालिक बालिका की तलास करना शुरू की, सायवर सेल राजगढ की मदद से उक्त बालिका को इंदौर बायपास चौराहा ब्यावरा से दस्तयाव कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे आरोपी तुलसीराम शर्मा निवासी खंडिया का शादी का कहकर भागकर ले गया । पीडिता के बताये कथनो पर से प्रकरण में धारा 366, 376(2) एन भादवि 5/6 पोक्सोय एक्ट का इजाफा कर आरोपी तुलसीराम शर्मा निवासी खंडिया को गिरप्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा ।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुठालिया उप निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी व उनकी टीम के उनि अरूंधति राजावत, सउनि प्रेमनारायण कीर, प्रआरक्षक 583 सतीश त्यागी, आरक्षक 687 सूरज, आरक्षक 252 शशांक यादव, मआरक्षक 945 प्रीति राजपूत, आरक्षक 162 विनोद सैनिक 196 सुमेर, सैनिक 78 नीरज का विशेष व महत्व पुर्ण योगदान रहा ।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*