राजगढ़25अप्रैल*औपचारिक बना खिलचीपुर स्वास्थ्य मेला,चिलचिलाती धूप में परेशान होते रहे लोग*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
*5 बजे के पहले ही अधिकतर स्टाफ काउंटर से नदारद*
राजगढ़/खिलचीपुर- प्रतिनिधि। देश के ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत प्रदेश में सभी विकासखंड पर 18 से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है उसी तर्ज पर खिलचीपुर में सोमवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया लेकिन ये सिर्फ आंकड़ेबाजी व औपचारिक रूप से खत्म हुआ । महिलाएं छोटे बच्चों सहित आमजन कड़ाके की धूप में परेशान होते रहे । हितग्राहियों को आस थी कि इस मेले में उनकी समस्याओं का समाधान होगा लेकिन समय से पहले ही अधिकतर डॉक्टर व स्टाफ नदारद थे और जनता परेशान होती रही । वेसे स्वास्थ्य मेलों में आम नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, डिजिटल मिशन में विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान-पत्र उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य के प्रति आमजन में जागरूकता लाने का कार्य ध्यान में रखकर मेले का का आयोजन सरकार करवा रही थी लेकीन खिलचीपुर में इसके उलट सिर्फ दिखावे के मेला दिखाई दिया ।कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पे बताया कि खाने पीने की व्यवस्था कुछ नही थी और अधिकारियों ने बजट ठिकाने पे लगाया है ।
*सुबह से आयुष्मान कार्ड बनवाने बैठे है कोई नही सुन रहा- हितग्राही*
केस 1-/
ग्राम खुरासियकला के रामनाथ सुबह से मेले में आयुष्मान कार्ड बनवाने चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई सुनने वाला नही था और शाम 4.30 पे ही बोल दिया गया कि अब समय नही है मेला खत्म हो गया
केस-/2
बुजुर्ग जग्गनाथ ने बताया कि भरी दोपहरी में आयुष्मान कार्ड बनवाने चक्कर लगा रहा हु लेकिन साहब कह रहे है कि कोई नहींहै अब नही बनेगा ,जाओ अब मेला खत्म हो गया है ।
इसी तरह कई महिला व पुरुष भी कार्ड व अन्य समस्याओं के लिए परेशान होते रहे लेकिन अधिकतर खाली हाथ घर लौट गए ।
*काउंटर पर अधिकतर नदारद,समस्य से पहले खाली*
जब हमारे प्रतिनिधि ने चार बजे मेले का जायजा लिया तो अधिकतर काउंटर पे कोई नही था और समस्य से पहले खाली हो गए । आयुष्मान कार्ड काउंटर वीरान पड़ा हुआ था ऐसे में सरकार के दावे बेमानी साबित हुए वही चिकित्सको के अभाव में जनता भी धूप पे वापस लौट गई । कलेक्टर से शिकायत की बात कही ।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*