राजगढ़24नवम्बर*भोजपुर पुलिस द्वारा जमीन संबंधी विवादों में कराए गए एक करोड़ के फाइनल बाउंड ओवर।*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार जमीन संबंधित, अपराधिक विवाद जिनमें आगे चलकर क्षेत्र की शांति भंग करने की प्रबल संभावना बनी रहती है इस प्रकार के प्रकरणों में समय रहते दोनों पक्षों के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के संबंध में जिले के पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा (भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
जिसके पालन में सुश्री निशा रेडी अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिलचीपुर के मार्गदर्शन में थाना भोजपुर पर जनवरी 2021 से आज दिनांक 23.11.21 तक धारा 107,116,(3) जा.फौ. कि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कुल 1045 इस्तगासो में 1411 अनावेदको के विरूद्ध प्रतिवंधात्मक कार्यवाही की गई । जिनमे से जमीन संबंधित ऐसे प्रकरणों में जिनसे थाना क्षेत्र कि शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है एसे 181 इस्तगासो में 215 अनावेदको के विरूध्द 50-50 हजार रुपये से 06 माह के लिये कुल 1,07,50,000 रुपये (एक करोड सात लाख पचास हजार) के फाइनल बाउण्डओवर की कार्यवाही कराई गई।
यह की फाईनल बाउण्डओवर करवाने उपरांत 16 आवेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उल्लंघन करने पर 15 प्रकरण धारा 122 जा.फौ. के प्रकरण कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय खिलचीपुर के समक्ष पैश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर, उनि देवेन्द्र सिंह राजपुत , उनि महेश कुमार गर्ग, सउनि सुगनलाल धुर्वे, सउनि मनोहर सिंह ठाकुर, प्र.आर 236 सागर कुमार, प्रआर 462 गोपाल माली, प्र.आर 477 मुकेश पवैया, प्र.आर 335 इरशाद खान, प्र.आर 569 अब्दुल गफ्फार खान, आर 1045 गुरप्रीत सिंह, म.आर 523 पूजा कुवंर, म.आर 949 सत्यभामा तोमर की अहम भूमिका रही है ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*