राजगढ़20अक्टूबर*01 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार।*
जिला पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर उनकी तलाश की जा रही है वहीं निर्देशों के पालन में एसडीओपी राजगढ़ ए. एस.जमरा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा 01साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
माननीय सीजेएम. न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 638/17 अपराध क्रमांक 306/17 धारा 294,323,506, भादवि में जारी स्थाई फरारी वारंट तामिली हेतु थाना कोतवाली पर प्राप्त हुआ था।
कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म की होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचता रहा, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी राधेश्याम पिता गुलाब सिंह तवर उम्र 28 साल निवासी झंझाडपुर को, कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
01 साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुकेश गौड़, प्र. आर.169अरुण तिवारी, आर.355 वीरेंद्र, आर.218 नरेंद्र, आर.576घनश्याम, आर.424 राधेश्याम, आर.742सोनू सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*