राजगढ़17जून*महिला सीटों पर भी पुरूष प्रतिनिधि कर रहे अपनी दावेदारी-अंकिता
*जहां चिल्ला चिल्ला कर महिलाओं के अधिकारों का ढिंढोरा पीटा जाता हैं*
*दूसरी ओर चुनावों में महिला सीटों पर पुरुष प्रतिनिधि कर रहे अपनी दावेदारी*
मामला राजगढ़ जिले में हो रहे पंचायत चुनावों में महिला सीटों पर प्रत्याशियों के प्रचार में उन्हें ही पीछे रखा जा रहा है बैनरों पर महिला प्रत्याशियों की जगह प्रतिनिधियों के फोटो आसानी से देखे जा सकते हैं वही सवाल करने पर बेतुके जवाब महिला प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से मिलते हैं ।
आज के युग में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए सीटे आरक्षित होती हैं लेकिन जिला पंचायत सदस्य के पद की दौड़ में लगे महिला प्रत्याशियों के प्रतिनिधि सिर्फ इसलिए महिलाओं को टिकिट दिला रहे हैं क्योंकि सीट महिला की है न की इसलिए की वो काबिल हैं। अगर ये प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो भी महिलाओं की जगह ये प्रतिनिधि सीटें संभालेंगे।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 28 जुलाई 26 मुड़िया पूनो मेला गोवर्धन में पुलिस महानिदेशक आगरा एवं वरीय पदाधिकारीयों द्वारा भ्रमण/निरीक्षण:-*
मथुरा 28 जुलाई 26* वरीय पदाधिकारीयों के साथ गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में स्थलीय निरीक्षण किया गया*