राजगढ़17अक्टूबर*कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ में विश्व खादय दिवस का आयोजन।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ में विश्व खादय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले से 53 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शालिनी चक्रवर्ती ने कृषक महिलाओ को पोषण की महत्वता को बताते हुये फल, सब्जियो एवं फूलो के प्रसंस्करण की जानकारी दी गई। साथ ही आलू के मूल्य संवर्धन हेतु चिप्स बनाने हेतु नवीन यंत्रो का प्रदर्शन द्वारा जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक डॉ. भगवान कुमरावत द्वारा विश्व खादय दिवस की महत्वता को बताते हुये फसलो में संतुलित खाद एवं उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही जैविक खादो का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य का महत्व बताया। वैज्ञानिक उघानिकी डॉ. लाल सिंह द्वारा विश्व खादय दिवस के अवसर पर पोषण वाटिका लगाने हेतु फलदार पौधे पपीता, अनार, आम के पौधे लगाने की महत्व को बताया साथ ही मसाला फसले धनिया, अदरक, हल्दी एवं सब्जियो की शंकर पौध उत्पादन की जानकारी एवं महत्वता को बताया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण में आये हुये सभी कृषक महिला एवं कृषको को कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से निशुल्क पीपता के शंकर पौधो एवं बैंगन की पौध का वितरण किया गया इसके अलावा विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई साथ ही स्वच्छता के प्रति अपने अपने क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई रखने हेतु जागरूक किया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे