राजगढ़14अप्रैल*राष्ट्रीय आजाद मंच (राम) पार्टी ने मनायी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती
*बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राम पार्टी प्रदेश महासचिव माल्यार्पण कर किया नमन।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
राष्ट्रीय आजाद मंच (राम) पार्टी द्वारा माचलपुर नगर में स्थिति अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई , जिसमे पार्टी के महासचिव राकेश मालवीय ने बाबा साहेब को माल्यार्पण करते हुए कहा की में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को में नमन करता हुं, भारत को एक महान संविधान देने के लिए भारत देश एवं देश का हर नागरिक बाबा साहेब का आभारी है।
प्रदेश महासचिव ने कहा है कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीब और दलितों के अधिकार के लिए समर्पित किया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। डॉ भीमराव अंबेडकर जाति से दलित थे। उनकी जाति को अछूत जाति माना जाता था। इसलिए उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में व्यतीत हुआ। बाबासाहेब अंबेडकर सहित सभी निम्न जाति के लोगों को सामाजिक बहिष्कार, अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ता था,
आज उनकी 131 वी जयंती है हम सबको साथ मिलकर उनके विचारों पर चलना चाहिए।
मालवीय ने कहा है कि बाबा साहेब ने बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। स्कूल में छुआछूत और जाति-पाति का भेदभाव झेलना पड़ा। विषम परिस्थितियों के बाद भी अंबेडकर ने अपनी पढ़ाई पूरी की। ये उनकी काबलियत और मेहनत का ही परिणाम है कि अंबेडकर ने 32 डिग्री हासिल की। विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। और वो उन्होंने पूरे देश का संविधान अपने शुभ हाथों से लिखा, और फिर उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
राम पार्टी के जिला सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने भी वहां उपस्थित होकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
More Stories
लखनऊ3सितम्बर25*स्मार्ट मीटर निकले सबसे बड़े ठग – न बिजली सही मापी, न पुराना हिसाब चुकाया
पंजाब3सितम्बर25*पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित: फसलें बर्बाद, 3.5 लाख लोग प्रभावित
बाराबंकी3सितम्बर25*रामस्वरूप विवि प्रशासन ने बिना मान्यता की पढ़ाई को लेकर उठे विवाद पर दी सफाई