राजगढ़14अक्टूबर*आरोपी द्वारा अबैध रूप से घर मे रखे गए 97500/-रुपए कीमती 39 गैस सिलेंडर किये जप्त, आरोपी गिरफ्तार।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* दिनांक 12.10.2021 को मुखविर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि दिनेश विश्वकर्मा, माना रोड लसुल्ड्या रामनाथ कुरावर का अपने घर मे इंडेन कंपनी के घरेलू गैस सिलेंडर काफी मात्रा में अबैध रूप से रखे हुए है। सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सूचना स्थल पर तत्काल पहुँच कर कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान आरोपी दिनेश पिता गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी लसुल्ड्या रामनाथ के कब्जे में घर में मवेसी बांधने के स्थान पर पन्नी से ढंके हुए 39 गैस सिलेंडर इंडने कंपनी के खाली मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा आवश्यक वस्तु गैस सिलेंडर को अत्यधिक मात्रा में कब्जे में रखे जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 387/21 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उक्त उल्लेखनीय कार्य मे थाना कुरावर के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस.शक्तावत, उप निरीक्षक आर एस मालवीय, बब्बन ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रदीप बैरागी, आरक्षक विनोद शर्मा, मुकेश मीना, अनिल परमार, भोपाल वर्मा, विश्वास राय, से. दुर्गा प्रसाद शर्मा, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।
More Stories
कानपुर नगर 28 सितंबर 26*कानपुर नगर निगम में ‘बेटे’ को लेकर सियासी संग्राम, विकास के मुद्दों पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*सर्कुलर रोड पर बाइक तोड़फोड़ कांड में 12 छात्रों पर गिरी गाज,
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि महत्वपूर्ण खबरें