राजगढ़06सितम्बर*राजपूत करणी सेना द्वारा अपनी मांगों को लेकर रविवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
राजगढ़ जिला मुख्यालय में आज राविवार को राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विशाल महारैली का आयोजन किया गया ,जिसमे हज़ारों की संख्या में राजपूत समाज के युवा बुजुर्ग व बच्चे शामिल हुए।जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम प्रांगण से राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रारंभ हुई महारैली शहर के मुख्य बाज़र से होती हुई शहर के नए बससस्टैंड पर स्थित मंगल भवन पहुंची,जंहा मौजूदा पदाधिकारियों के द्वारा मौजूदा जनसमूह को संबोधित किया गया।
वंही आमसभा को संबोधित करने के पश्चात पदधिकारोयो के द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उलेखनीय है की राजपूत करणी सेना द्वारा अपनी मांगों को लेकर रविवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। स्टेडियम से प्रारंभ हुई रैली पुराने बस स्टैंड,किला रोड ,मेन मार्केट से होती हुई मंगल भवन परिसर पहुंच कर आमसभा के रूप में परिवर्तित हुई। यहां करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्रसिंह कालवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने आमसभा को संबोधित किया। कहा कि हम जो मांग कर रहे हैं, वह केवल मांगें नहीं, हमारे अधिकार हैं। मकराणा ने कहा कि सुवर्ण समाज सभी सरकारों की रीढ़ की हड्डी है।
एससी/एस टी एक्ट में संशोधन करने, वर्तमान में चल रहे झूठे प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करने, राजपूत समाज के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण करने, एक बार जिसे आरक्षण का लाभ मिल चुका, उसे दोबारा नहीं मिले, सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का लाभ जैसी मांगे उठाईं। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि 10 प्रतिशत आरक्षण, जो कि सवर्ण समाज के लिए है, उसकी समीक्षा की जाए। इसकी पात्रता हेतु प्रशासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की जाए।
करणी सेना के मप्र अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की फीस संगठन द्वारा भरी जाएगी। इसके अलावा गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह का खर्च भी उठाया जाएगा। हर पंचायत क्षेत्र में महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों के प्रतिमा लगाई जाना चाहिए। प्रतिमा का खर्च करणी सेना उठाएगी।
महारैली में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली में दर्जनों वाहन और हजारों लोग शामिल थे।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*