राजगढ़06दिसम्बर*होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस .डी. आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है-
पुलिस अधीक्षक
होमगार्ड का 76 वां स्थापना दिवस पर
मुख्य परेड़ की ली सलामी
होमगार्ड स्थापना दिवस पर होमगार्ड के
अधिकारी एवं जवानो को किया पुरस्कृत।
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
76वां होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से बाढ़ आपदा के दौरान होमगार्ड के गोताखोरो एवं एस.डी.आर.एफ. की टीम ने जो कार्य किया है, वहां प्रसन्नीय है। चुनाव, कानून व्यवस्था, त्यौहार एवं आपदा के समय जब भी जिले में समस्याओं का सामना करना पड़ाता है। तब होमगार्ड के जवानो ने पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा सर्मप्रण के साथ कार्य किया है। पुलिस बल के साथ तत्परता और मजबुती के साथ खडा रहने वाला बल होमगार्ड का बल रहता है।
06 दिसम्बर होमगार्डस, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा कालिन मोचन बल का 76 वां स्थापना दिवस के चलते राजगढ़ जिला होमगार्ड कार्यालय में प्रातः 10ः00 बजे मुख्य परेड का आयोजन किया गया एवं परेड की सलामी मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर अक्षय तेम्रवाल ने सलामी ली साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। आयोजित स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्षनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानो का प्रषस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान शहर के कलाकरों एवं पुलिस के जवानो द्वारा देश भक्ति गीत भी गाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर अक्षय तेम्रवाल ने होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को बधाई दी एवं नगरीय निकाय चुनाव हो या पंचायत चुनाव और बाढ़ आपदा में भी होमगार्ड बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, जिला होमगार्ड कमांडेड सुमन बिसौरिया, प्लाटून कमांडर रंजीत भिलाला, आदित्य सिंह कुषवाह, अशोक कौरव सहित होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*