राजगढ़02सितम्बर21*खिलचीपुर थाने में 7 मामले दर्ज….पीड़ित परिवार दहशत में आरोपी घूम रहा खुलेआम…एसपी से लगाई गुहार।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
एंकर…..
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले खिलचीपुर थाना अंतर्गत आने वाले कुलीखेड़ा ग्राम के अपराधी के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस थाना में कुल 7 मामले होने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ़्त से बाहर है ताजा मामला कुलीखेड़ा ग्राम की महिला से दुष्कर्म सहित रामगोपाल ओर उसकी लड़की से छेड़छाड़,मारपीट ओर जान से मरने की धमकी का भी मामला सामने आया जब खिलचीपुर ब पुलिस ने फरियादी की शिकायत न सुनी तो अलग अलग 3 शिकायतकर्ता सहित फरियादी अपनी जान की रक्षा के लिए जिला मुख्यालय एसपी से गुहार लगाने पहुचे ओर खिलचीपुर थाना पुलिस व आरोपी के साठ गांठ का आरोप लगाते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की।
उलेखनीय है कि कुलीखेड़ा गांव की एक महिला से गांव के ही रायसिंह दांगी ने दुष्कर्म किया था जिसके बाद खिलचीपुर थाने में बलात्कार की धारा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई ,आज बुधवार को आरोपी ने पीड़िता पर बोलेरो कार से कुचलने का प्रयास किया और गाली गलौज करके मारने की धमकी दी जिसके बाद परिजन सहित महिला ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से न्याय की गुहार लगाई साथ ही परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए और आरोपी से मिलीभगत होने की बात कही ।
वही शिकायतकर्ताओ द्वारा राजगढ़ एसपी से शिकायत करने के बाद खिलचीपुर थाना के टीआई ने आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी होने की बात कही है ।
कुलिखेड़ा के सेल्समैन रायसिंह के खिलाफ बुधवार को 3 आवेदन शिकायत के दिये गए *पहला मामला*- शिकायतकर्ता अनिता ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे के करीब रायसिंह सेल्समेन के द्वारा गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी दी तथा रायसिंह के द्वारा हर रोज किसी न किसी के साथ गाली-गुप्ता करता है तथा में जब भी कुए पर जाती हूँ तो आरोपी के द्वारा हर रोज मेरे साथ गाली- गुप्ता करता रहता हैं।
*दूसरा मामला-* शिकायतकर्ता रामगोपाल दांगी ने बताया कि रायसिंह द्वारा मुझे थाने में पीटा गया और मेरे नगदी रुपये भी छुड़ा लिए वही पुलिस थाने के टीआई द्वारा मुझ से 20 हज़ार रुपये देने को कहा गया जिसमें 18 हज़ार मेने आरक्षक दिलीप तिवारी को दिए तब जाकर मुझे रात्रि में छोड़ा गया वही मेरे राखिबन्ध वालो की गाड़ी को थाने में रख लिया और 8 हज़ार रिश्वत लेकर छोड़ी जिसकी शिकायत मेने CM हेल्पलाइन में भी की है लेकिन शिकायत वापस लेने थाने से धमकियां दी जा रहीं है ।
*तीसरा मामला*-शिकायतकर्ता दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि आरोपी राय सिंह द्वारा मेरे साथ गलत काम किया जिस पर थाना खिलचीपुर में दिनांक 27 अगस्त 2021 को बलात्कार सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया था मगर आरोपी को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नही किया फरियादी ने पुलिस और आरोपी की साठ गांठ का आरोप लगाया जिसका खामियाजा यह उठाना पड़ा कि आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि आरोपी ने आज बोलेरो वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया और में आवाज़ सुन रास्ते से नीचे उतर गई । राय सिंह ने गाली देते हुए कहा कि आज तो बच गयी अगली बार नही बचेगी ।
सभी पीड़ित लोगो ने बताया कि आरोपी रायसिंह आपराधिक प्रवति का व्यक्ति है और कहता है कि मेरे पास पैसे है पुलिस कुछ नही कर सकती है । फरियादियों ने कहा है कि अगर आरोपी पर कार्यवाही नही की गई तो हमें आत्मदाह करने को मजबूर होंगे ।
बाईट- गोपाल गिंगवाल, टीआई
बाईट- अनिता बाई, पीड़िता
बाईट- रामगोपाल ,शिकायतकर्ता
बाईट- प्रेमबाई,फरियादी
विज़ुअल- एसपी से लगाई गुहार
विज़ुअल- शिकायती आवेदन
बेनर- पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़
बेनर- थाना खिलचीपुर
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*