राजगढ़01नवम्बर*राम पार्टी प्रदेश महासचिव राकेश मालवीय ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को दी हार्दिक बधाई*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
राष्ट्रीय आजाद मंच राम पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश जी मालवीय ने समस्त प्रदेश वासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि हमारे मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवम्बर 1956 है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है जबकि सबसे बड़ा शहर इंदौर। मध्यप्रदेश की जनसंख्या 2001 के अनुसार 60,385,118 है जबकि इसका क्षेत्रफल 308,144 किलोमीटर है। और मध्य प्रदेश का भारत का हदय प्रदेश भी कहा जाता है।
राकेश मालवीय जी ने बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब एक संकल्प लें कि इस दिन सभी प्रदेश वासी कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और प्रदेश को हरा भरा बनाने में सहयोग करें। ये आवश्यक है क्योंकि हमारा प्रदेश सबसे ज्यादा हरा भरा प्रदेश कहा जाता है और इसको हमें और समक्ष प्रदेश बनाना है।।
मध्य प्रदेश को आज 64 साल पूर्ण होने जा रहा है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया था। इसे 1 नवंबर, 2000 को विभाजित किया गया था, जब छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से बाहर किया गया था।
मध्य प्रदेश अपने खजुराहो मंदिरों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है जो प्राचीन भारत के ग्रन्थ कामसूत्र को दर्शाती कामुक मूर्तियों को प्रदर्शित करते हैं। राजा अशोक के शासनकाल के दौरान निर्मित महान साँची स्तूप यहाँ भोपाल में स्थित है। मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी नदी नर्मदा है, और मध्य प्रदेश में 51527 गाँव हैं। मध्य प्रदेश में 53 जिले 333 ब्लॉक 22961 पंचायत 51527 गांव हैं।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.