राजगढ़01अप्रैल*एनाउंसमेंट कर शराब पीने के लिए प्रेरित करने वाले पर कोतवाली पुलिस टीम ने की कार्यवाही।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
दिनांक 30.03.22 को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपनी मो.सा. से शराब बिक्री के संबंध में एनाउंसमेंट कर रहा है, कि शराब की दरों में भारी कमी हुई है। शराब शासकीय दर से आधी कीमत में मिल रही है। जो एनाउंसमेंट से लोगों को लुभा कर शराब खरीदने के लिये भ्रमित कर रहा है। जो सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति को पकडकर वाहन जप्त कर थाना राजगढ़ लाकर पूछताछ की गई एवं उक्त व्यक्ति के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर आईन्दा से जनसामान्य को गलत सूचना देकर भ्रमित न करने , इस तरह से लोगों को लालच नही देने और जनसामान्य को भ्रमित प्रचार कर शराब पीने के लिये प्रेरित नही करने की समझाईस दी गई।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने किया अभिवादन
पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *डॉ. धर्मशीला गुप्ता और पल्लवी गुप्ता ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन,
मिर्ज़ापुर28 मार्च 26*राष्ट्रीय संगोष्ठी : लोक संस्कृति और डॉ क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य