राजगढ़ 23 मार्च *ढाबा-होटल की सघन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई*
*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 07 आरोपी पकड़ाए*
ठाकुर हरपाल सिंह परमार जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर लगातार अंकुश लगाने के लिए कसा जा रहा शिकंजा
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 20-21-22/03/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 170 लीटर देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 07 प्रकरण में 07 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है :- थाना माचलपुर से जमुनाबाई कंजर निवासी कालिकाबे, थाना नरसिंहगढ़ से रवि कुशवाह निवासी दरगाह के सामने अस्पताल रोड नरसिंहगढ़, थाना देहात ब्यावरा से शिवप्रसाद शिवहरे निवासी लसूडिया गुर्जर, पचोर से नीतूबाई कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना खिलचीपुर से कमल कंजर निवासी कछोटिया, थाना कुरावर से अपचारी बालक, थाना सुठालिया से चेनसिंह उर्फ चेन्या लोधी निवासी मऊ।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*