February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

राजगढ़15जून23*सेल्फी से महिलाओं की सेफ्टी का अभियान चलाकर जागरूक कर रही पुलिस।*

राजगढ़15जून23*सेल्फी से महिलाओं की सेफ्टी का अभियान चलाकर जागरूक कर रही पुलिस।*

राजगढ़15जून23*सेल्फी से महिलाओं की सेफ्टी का अभियान चलाकर जागरूक कर रही पुलिस।*

राजगढ़ से*ठाकुर हरपाल सिंह परमार की रिपोर्ट यूपीआजतक।

बढ़ते महिला अपराध पर अंकुश लगाने और एक विकसित समाज बनाने के लिए राजगढ़ पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु ” शुरू किया गया है , अभिमन्यु नाम इसलिए दिया गया है कि यह बुराइयों के चक्रव्यूह को तोड़ता है।

*पुलिस कप्तान ही संभाले हैं मोर्चा*
महिला अपराधो को रोकने अब चौराहे चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की तर्ज पर सेल्फी लेकर नागरिकों से महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने की शपथ भी दिलाई जा रही हे,प्रदेश स्तर पर चल रहे इस अभियान को राजगढ़ में खुद पुलिस कप्तान सड़को पर उतर कर बड़ी सहजता से लोगो को समझा रहे हे…….

*महिलाएं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं आमजन*

किसी भी विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब महिला एवं पुरुषों की सामान्य सहभागिता हो- खासकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने हेतु समाज में बालको एवं पुरुषों का महिला अपराधों के प्रति जागरूक होना उनके प्रति संवेदनशील होना अति आवश्यक है

*असरकारक होगा अभिमन्यु अभियान*

महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए आपरेशन अभिमन्यु पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी हुए आदेश पर पूरे मध्यप्रदेश में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस विभाग ने राजगढ़ जिले में जागरूकता अभिमान अभिमन्यु का शुभारंभ नगर के जय स्तम्भ चौराहे पर लोगो द्वारा शपथ दिलाकर सेल्फी ली गई,

*जगह जगह बने सेल्फी पॉइंट*

अभियान को लेकर अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है। उक्त सेल्फी प्वाइंट जय स्तम्भ ,पुलिस यातायात चौकी नगर के अन्य स्थानों पर बनाए गए हैं। जहां युवक ,युवतियां, महिलाएं आकर जहां सेल्फी ले रही है वही इस अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प ले रही है दरअसल इसका उद्देश्य है कि चुप ना रहे आवाज उठाएं किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए आवाज उठानी होगी ।

दरअसल पुलिस प्रशासन नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या ,अशिक्षा, संवेदनशीलता जैसी बुराइयों से घिरे समाज के इस चक्रव्यूह को अभिमन्यु को तोड़ना है, जिसके चलते मैं भी हूं अभिमन्यु नाम से अभियान चलाया गया है,।

वीरेंद्र कुमार सिंह
(पुलिस अधीक्षक राजगढ़)

Taza Khabar