रांची15जनवरी2023*आप के केंद्रीय प्रतिनिधि किसानों से मिले,उनकी मांगों का समर्थन किया।
आप के केंद्रीय प्रतिनिधि एवं पार्टी के *शाहाबाद जोनल प्रभारी वेद प्रकाश सिंह* के साथ आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चौसा, बक्सर, *रामगढ़ बनरपुर गाँव* के पुलिस के द्वारा प्रताड़ित एवं आंदोलनकारी किसान *नन्द कुमार तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी एवं धनजी तिवारी* के घर जाकर मिले। *श्री सिंह* ने कहा कि चौसा के *रामगढ़ प्रखंड में एसजेवीएन के पॉवर प्लान्ट* के लिए किसानों का *भूमि अधिग्रहण 2013* में किया गया था लेकिन मुआवज़ा वर्तमान दर पर नहीं दिया जा रहा है। तीन महीने से चल रहे आंदोलन पर न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने समाधान निकालने के लिए पहल किया। *इसी प्रकार काले कृषि कानून के विरोध में भी किसानों ने जब दिल्ली में आंदोलन किया था तो केंद्र की सरकार ने 1 वर्ष से भी अधिक समय तक किसानों की माँगे नहीं मानी थी।*
उन्होंनें कहा कि बक्सर के बनरपुर गाँव में किसानों के घर में घुसकर प्रशासन द्वारा की गई मारपीट घोर निंदनीय है। *एनडीए की सरकार रही हो या महागठबंधन* की, दोनों ने किसानों को छला है। *मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाधान यात्रा* करने के बजाय *किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।* *किसानों को भूमि के वर्तमान मूल्य के अनुसार मुआवज़ा देने की मांग का आम आदमी पार्टी समर्थन करती है।* बिहार में पूराने सभी दल जनता को जाति-संप्रदाय में बांट कर राजनीति करते रहे है और जनता के हित और जरूरतों के मुद्दों को गौण बना कर रखे हैं। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखे।
उन्होंने सरकार से मांग किया कि किसानों को मुआवज़ा भूमि के वर्तमान कीमत के अनुसार दिया जाए। किसानों के खिलाफ दायर मुकदमें वापस लिए जाएँ। भूमि देने वाले किसान परिवारों के युवाओं को पावर प्लांट में रोजगार दिया जाए।
आप के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाग लिए आरा जिला प्रभारी महेंद्र सिंह, बक्सर जिला प्रभारी मनोज कुमार, रोहतास जिला प्रभारी हेमंत पटेल,रोहतास जिला सह प्रभारी अरुण काशी, रोहतास जिला कार्यकारिणी सदस्य तेजप्रताप सिंह यादव, रमेश वर्मा, रेशमी चौबे, कैप्टन धर्मराज सिंह, कृष्णमोहन ठाकुर, रवि यादव, सुमन पाण्डेय, राहुल राज, राज कुमार शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर, परशुराम कुशवाहा, दीपक सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
कानपुर देहात27अक्टूबर25*स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
लखनऊ27अक्टूबर25*सीएम ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।
दिल्ली27अक्टूबर25 *तो झूठी थी DU छात्रा पर एसिड अटैक की कहानी? लेना चाहती थी पुराना बदला; अब खुला राज…*