राँची11फरवरी2023*झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, सीएम से मिले
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय में पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री सिन्हा का शनिवार अंतिम कार्य दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सिन्हा को शॉल और मोमेंटो प्रदान कर उन्हें लंबी उम्र, खुशहाल, सुखद और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में आपका लंबा कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। आपके कार्य और अनुभव का लाभ यहां के पुलिस बल, आम जनता और राज्य को मिला है। अब आप जीवन के दूसरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं । आपको सुखद सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं।*
इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार