यूपीआजतक12मार्च25*हरियाणा के निगम चुनाव में दस में नौ पर बीजेपी का कब्जा*
पड़ोसी राज्य हरियाणा में हुए 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है। सबसे विस्मयकारी पहलु यह रहा कि इस चुनाव परिणाम में कांग्रेस पार्टी का एक भी मेयर नहीं बना है।
*(विजयी प्रत्याशियों की सूची)*
पानीपत-कोमल सैनी (बीजेपी)
गुरुग्राम- राजरानी मल्होत्रा (बीजेपी)
रोहतक- राम अवतार वाल्मीकि (बीजेपी)
हिसार- प्रवीण पोपली (बीजेपी)
करनाल- रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी)
अंबाला- शैलजा सचदेवा (बीजेपी)
सोनीपत- राजीव जैन (बीजेपी)
फरीदाबाद- प्रवीन जोशी (बीजेपी)
यमुनानगर- सुमन बहमनी (बीजेपी)
मानेसर- डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)
वैसे इस चुनाव में अहम बात यह रही की फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। ये लोग निगम का चुनाव निर्दलीय तौर पर लड़ रहे थे। फरीदाबाद में पति-पत्नि और देवर ने चुनाव जीता है।
वार्ड नंबर 42 – दीपक यादव (पति)
वार्ड नंबर 43 – रश्मि यादव (पत्नी)
वार्ड नंबर 40 – पवन यादव (देवर)

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा