*मैनपुरी29मई25*: तीन कारों की भिड़ंत…*
मच गई चीखपुकार
दो युवकों की माैके पर ही माैत
छह लोग हुए घायल
मैनपुरी में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी के पास कुसमरा-बेवर मार्ग पर बुधवार रात को तीन कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार स्विफ्ट और ग्रांड विटारा कार में एक्सीडेंट हुआ। कुसमरा-बेवर मार्ग पर कूड़ी गांव के पास कुसमरा से बेवर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रही ग्रांड विटारा कार से भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार में सवार दुष्यंत (35) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद और उनके साथी सचिन (36) जसमई, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कार भी इन कारों से टकरा गई।
More Stories
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को (गांजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर 26 शुकतीर्थ के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹15.06 करोड़ स्वीकृत,,,,,,,