मैनपुरी15फरवरी25*आश्रम में दरिंदगी की हदें पार—महंत अजय दास और उसके भाई ने महिला की अस्मत लूटी, बेटे को किया अगवा।
पीड़िता का आरोप है कि महंत ने इलाज के बहाने बुलाकर 3 अप्रैल 2023 को आश्रम की कुटिया में दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 4 अप्रैल को फिर वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर दुबारा घिनौनी हरकत की।
6 मई 2023 को जब महिला ने महंत के भाई ठाकुर आनंद नंदन से मदद मांगी, तो उसने भी आश्रम में ले जाकर दुष्कर्म किया।
27 अगस्त 2024 को पति ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी मिली। 30 अगस्त को आरोपियों ने गुंडों से परिवार को धमकाया।
12 अक्टूबर 2024 को कुरावली रोड पर बेटे के साथ जा रही महिला को जबरन कार में डाल लिया गया। बेटे को दूसरी गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया और शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। @mainpuripolice
ने किया गिरफ्तार।
More Stories
पूर्णिया बिहार24सितंबर26* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
महोबा 24सितम्बर26*मां की हत्या के आरोपी बेटे को कुलपहाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार,