मेरठ15मई24*बाप का गिरेबान पकड़ने में बाप ने चाकू मारकर बेटे का कत्ल कर दिया।
बेटे ने प्रॉपर्टी नाम कराने को पिता का गिरेबान पकड़ा.. गुस्साए पिता ने चाकू मारकर बेटे का क़त्ल कर दिया.. अब 15 दिन बाद पकड़ा गया क़ातिल बाप
UP में मेरठ के जिम ट्रेनर दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दीपक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता हवा सिंह तेवतिया ही निकला। सेवानिवृत सैन्यकर्मी पिता ने देहरादून से चाकू खरीदा था। जिससे बेटे का क़त्ल किया गया।
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ईशापुरम में 15 दिन पूर्व घर में हुई जिम ट्रेनर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दीपक अक्सर मां से झगड़ा करता था। मकान अपने नाम कराने के विवाद में उसने पिता का गिरेबां तक पकड़ लिया था। इसी के चलते पिता ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
108 ईशापुरम कॉलोनी निवासी 11 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत हवलदार हवा सिंह तेवतिया दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा दीपक जिम ट्रेनर था। छोटा बेटा पंकज सेना में कश्मीर में तैनात है। एक मई की शाम दीपक के पेट में चाकू लग गया था।पत्नि ने FIR कराई थी… अब क़ातिल पिता अरेस्ट है। #Meerut #UP

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*