मेरठ10सितम्बर 25* सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,6 लाख की रिश्वत मांगी गई थी
मेरठ10सितम्बर 25* विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,6 लाख की रिश्वत मांगी गई थी
शामली: मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने शामली में सफल ट्रैप के दौरान शामली कलेक्ट्रेट पर स्थित सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन व उनके कार्यालय के स्टेनो को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया,
मंगलवार को मेरठ से उत्तर प्रदेश सर्तकता अधिष्ठान की 12 सदस्यीय टीम सीओ आजाद सिंह के नेतृत्व में शामली पहुंची। टीम ने शामली कलेक्ट्रेट की ऊपरी मंजिल पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान सहायक आयुक्त रविंद्र मेहता और उनके कार्यालय का स्टेनो अश्वनी एवं मुंडेट निवासी किसान कार्यालय में मौजूद थे। टीम ने किसान से एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए सहायक आयुक्त व स्टेनो को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस की टीम दोनों को लेकर थाना आदर्श मंडी पहुंची, जहां पर सीओ विजिलेंस ने दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की,

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*