मेरठ 8 अप्रैल 26*मेरठ से 3 बार सांसद रह चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में निधन
मेरठ से 3 बार सांसद रह चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। बाराबंकी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन एक ऐसे दौर के अंत जैसा है, जब राजनीति में सादगी, संगठन और संतुलन की अहमियत थी।
1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में जन्मी मोहसिना किदवई ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर की एक भरोसेमंद नेता के रूप में पहचान बनाई।
मेरठ से वे तीन बार लोकसभा सांसद रहीं
1978 (उपचुनाव)
1980
1984
इसके बाद छत्तीसगढ़ से दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहीं
2004 से 2010
2010 से 2016
इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में काम किया।
उनकी छवि एक सधी हुई, लो-प्रोफाइल और संगठन के प्रति समर्पित नेता की रही, जो बिना शोर किए काम करने में विश्वास रखती थीं।

More Stories
भागलपुर 8 अप्रैल 26**गैस संकट ने बदली रसोई की तस्वीर: भागलपुर में फिर लौटा चूल्हा और कोयले का दौर।*
भागलपुर ८ अप्रैल २६ * एलपीजी की होम डिलीवरी से हो रही है आपूर्ति, गैस गोदामों की हो रही है निगरानी
कानपूर नगर ८ अप्रैल २६ * जनता जनार्दन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है- रचना सिंह